1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बिहार चुनाव: तीसरे चरण में 53.32% हुई वोटिंग, बक्सर में पड़े सबसे अधिक वोट

बिहार चुनाव: तीसरे चरण में 53.32% हुई वोटिंग, बक्सर में पड़े सबसे अधिक वोट

पटना: बिहार चुनाव में तीसरे चरण का मतदान संपन्न हो गया है। तीसरे चरण में बुधवार को 50 सीटों पर 5 बजे तक  53.32 प्रतिशत वोटिंग हुई है। बक्सर में सबसे अधिक वोट पड़े है।

808 उम्मीदवार चुनावी मैदान में-

इस चरण में 808 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। जिसमें 283 निर्दलीय हैं। पुरूष उम्मीदवार 737 और महिला उम्मीदवार 71 हैं। कुल मतदान केंद्र 13,648 है। तीसरे चरण में कुल मतदाताओं की संख्या 14518705 है। जिनमें 7831388 पुरूष, 6686718 महिला, 507188 युवा और 599 थर्ड जेंडर मतदाता है।

अगली स्लाइड पर देखिए बिहार विधानसभा चुनाव की तस्वीरें

Latest India News