1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बैजयंत जे पांडा को BJP का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता नियुक्त किया गया

बैजयंत जे पांडा को BJP का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता नियुक्त किया गया

भाजपा ने शुक्रवार को बैजयंत जे पांडा को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता नियुक्त किया। पांडा हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं।

<p>Baijayant Jay Panda</p>- India TV Hindi
Baijayant Jay Panda

नई दिल्ली: भाजपा ने शुक्रवार को बैजयंत जे पांडा को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता नियुक्त किया। पांडा हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं। वे बीजू जनता दल (BJD) के सांसद रह चुके हैं।

भाजपा महासचिव अरूण सिंह की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बैजयंत जे पांडा को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता नियुक्त किया। पांडा पूर्व में ओडिशा की केंद्रपाड़ा सीट से लोकसभा सांसद रह चुके हैं। इससे पहले वे राज्यसभा के सांसद भी रह चुके हैं।

पांडा बीजेडी के तेज-तर्रार नेताओं में शुमार किए जाते थे। पांडा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निलंबित कर दिया था। इसके बाद मई 2018 में पांडा ने बीजेडी छोड़ दी थी।

ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ राज्य विधानसभा का चुनाव होने की संभावना है और भाजपा को उम्मीद है कि पांडा की मौजूदगी से ओडिशा के तटीय इलाके में उसकी स्थिति मजबूत होगी। पांडा ओडिशा में प्रभावशाली मीडिया समूह का स्वामित्व करते है।

Latest India News