नई दिल्ली: CBI के छापों को लेकर अरविन्द केजरीवाल द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधे जाने के बाद भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि देश ने कभी भी ऐसा विरोधी और अराजकतावादी मुख्यमंत्री नहीं देखा होगा जो संविधान को विकृत कर रहा है और देश के लिए खतरनाक है।
केन्द्रीय मंत्री और भाजपा नेता राजीव प्रताप रूड़ी ने कहा, हमने ऐसे मुख्यमंत्री देखे हैं जो केन्द्र सरकार के साथ अनुकूल या सहायक नहीं रहे हैं, लेकिन हमने कभी भी ऐसा विरोधी और अराजकतावादी मुख्यमंत्री नहीं देखा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल मुख्यमंत्री के अपने संवैधानिक पद का प्रयोग संविधान को विकृत करने के लिए कर रहे हैं। रूडी ने कहा, ऐसे लोग विशेष रूप से तंत्र और दीर्घावधि में देश के लिए खतरनाक हैं।
Latest India News