1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. BJP का वाम को चैलेंज, दिल्ली में गोमांस की दावत आयोजित करने की हिम्मत है?

BJP का वाम को चैलेंज, दिल्ली में गोमांस की दावत आयोजित करने की हिम्मत है?

केरल में गोमांस की दावत आयोजित करने पर सत्तारूढ़ माकपा पर हमला तेज करते हुए राज्य भाजपा प्रमुख कुम्मनम राजशेखरन ने आज वाम नेतृत्व को वध के वास्ते मवेशियों की बिक्री पर केंद्र के प्रतिबंध के विरोध में नई दिल्ली में इस तरह का आयोजन करने की चुनौती दी।

yechury and prakash karat- India TV Hindi
yechury and prakash karat

कोच्चि: केरल में गोमांस की दावत आयोजित करने पर सत्तारूढ़ माकपा पर हमला तेज करते हुए राज्य भाजपा प्रमुख कुम्मनम राजशेखरन ने आज वाम नेतृत्व को वध के वास्ते मवेशियों की बिक्री पर केंद्र के प्रतिबंध के विरोध में नई दिल्ली में इस तरह का आयोजन करने की चुनौती दी।

उन्होंने यहां कहा, मैं सीताराम येचुरी और प्रकाश करात से पूछना चाहूंगा.... क्या आप में नई दिल्ली में एकेजी भवन के सामने सार्वजनिक तौर पर गोमांस की दावत आयोजित करने की हिम्मत है ? आप वहां ऐसा क्यों नहीं करते हैं।

मुजफ्फरनगर जेल में मुस्लिम कैदियों के साथ हिंदू कैदी भी रख रहे हैं रोजा

केरल में माकपा नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) द्वारा आयोजित बैठक में राजशेखरन ने कहा, ऐसी चीजें केवल केरल में हो सकती है।

बहरहाल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए के एंटनी ने प्रतिबंध के विरोध में कन्नूर जिले में सार्वजनिक तौर पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक बछड़े के वध को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। पूर्व रक्षा मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, यह कांग्रेस की संस्कृति नहीं है।

Latest India News