1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. वीरभद्र सिंह को हटाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति से मिलेगा भाजपा प्रतिनिधिमंडल

वीरभद्र सिंह को हटाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति से मिलेगा भाजपा प्रतिनिधिमंडल

नई दिल्ली: भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग की जांच के दायरे में चल रहे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को हटाने की मांग को लेकर भाजपा का एक

virbhadra singh- India TV Hindi
virbhadra singh

नई दिल्ली: भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग की जांच के दायरे में चल रहे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को हटाने की मांग को लेकर भाजपा का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल आज राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात करेगा।

भाजपा सूत्रों ने बताया कि पार्टी प्रतिनिधिमंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) अध्यक्ष अनुराग ठाकुर सहित केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा और राज्य से आने पार्टी के सांसद शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, राज्य भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और पार्टी महासचिव तथा हिमाचल शाखा के प्रभारी श्रीकांत शर्मा भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहेंगे।

सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय द्वारा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने के बाद से भाजपा उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए दबाव डाल रही है। सूत्रों ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति को इस संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपेगा। सितंबर में सीबीआई द्वारा इस संबंध में आपराधिक शिकायत दर्ज करने पर संज्ञान लेते हुए प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस नेता के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग निवारक कानून (PMLA) के प्रावधानों के तहत एक मामला दर्ज किया है।

एजेंसी इस आरोप की जांच करेगी कि सिंह और उनके परिवार के सदस्यों ने वर्ष 2009-11 के बीच 6.1 करोड़ रूपये की संपत्ति कथित तौर पर एकत्र की जो उनके आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक थी। उन दिनों सिंह केंद्रीय इस्पात मंत्री थे। जांच एजेंसी को संदेह है कि सिंह ने एक एलआईसी एजेंट के माध्यम से अपनी और अपने परिवार के सदस्यों की जीवन बीमा पॉलिसियों में 6.1 करोड़ रूपये का कथित तौर पर निवेश किया और दावा किया कि यह राशि उनकी कृषि से हुई आमदनी है।

Latest India News