1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बुरहान वानी को मारने वाले सैनिक को मिले अशोक चक्र: भाजपा

बुरहान वानी को मारने वाले सैनिक को मिले अशोक चक्र: भाजपा

जम्मू: भाजपा ने हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी को मारने वाले सैनिकों को आज यह कहते हुए देश के शांतिकालीन सर्वोच्च सैन्य सम्मान अशोक चक्र देने की मांग की कि वह आतंकवादी था और

burhan wani- India TV Hindi
Image Source : PTI burhan wani

जम्मू: भाजपा ने हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी को मारने वाले सैनिकों को आज यह कहते हुए देश के शांतिकालीन सर्वोच्च सैन्य सम्मान अशोक चक्र देने की मांग की कि वह आतंकवादी था और उसे मरना ही था। पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और जम्मू कश्मीर विधानपरिषद के सदस्य अशोक खजूरिया ने रविवार को यहां कहा, बुरहान वानी एक आतंकवादी था जिसे मरना ही था। जिन सुरक्षाकर्मियों ने उसे मारा, उनकी सराहना करने की जरूरत है। कर्मियों को अशोक चक्र प्रदान किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आतंकवाद से निबटने के लिए भाजपा का मत बिल्कुल स्पष्ट है कि जो देश को विभाजित करने के लिए बंदूक उठाता है, उससे कड़ाई से निबटने की जरूरत है। उन्होंने कहा, हमारा दृष्टिकोण स्पष्ट है, हमारे लिए यह यह भगवद गीता का संदेश है। भाजपा का मत बिल्कुल स्पष्ट है और हम किसी तरह तुष्टिकरण का समर्थन नहीं करते। 9 जुलाई को मुठभेड़ में बुरहान वानी के मारे जाने के बार कश्मीर घाटी में प्रदर्शनों का सिलसिला चल पड़ा।

Latest India News