1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बीजेपी का विरोध का नायाब तरीका, कर्नाटक विधानसभा में ख़र्राटे

बीजेपी का विरोध का नायाब तरीका, कर्नाटक विधानसभा में ख़र्राटे

जो मज़ा नींद में है वो न इच्छाओं को साधने में न बैराग के जोग में। जिस कर्नाटक के विधानसभा में दिन भर हंगामें की आवाज गूंजती रही रात होते ही खर्राटे के शोर में

Protest in Karnataka Assembly- India TV Hindi
Protest in Karnataka Assembly

जो मज़ा नींद में है वो न इच्छाओं को साधने में न बैराग के जोग में। जिस कर्नाटक के विधानसभा में दिन भर हंगामें की आवाज गूंजती रही रात होते ही खर्राटे के शोर में डूब गई...अब आप इसे जो कह लीजिए लेकिन बीजेपी इसे विरोध का तरीका कहती है

तीन दिन से बीजेपी कर्नाटक के सीएम सिद्दारमैया से गृहमंत्री के जे जार्ज का इस्तीफा मांग रही है। बीजेपी का कहना है कि जब डीप्टी एसपी एम के गणपति ने आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किए गए वीडियो में जे जॉर्ज का नाम लिया है तो उसे क्यों बचाया जा रहा। अब इसी सवाल पर बीजेपी ने विधानसभा को ही विरोध का चौराहा बना दिया है। रात में नींद, दिन में विरोध और शाम को भजन-कीर्तन।   

दरअसल डीएसपी गणपति ने पिछले गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले डीएसपी ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था
वीडियो में मंत्री केजे जॉर्ज को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया था। वीडियो में दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का भी नाम लिया गया था  

हरि ओम हरि का नाम लेकर बीजेपी सरकार की हवा खराब करने में लगी है लेकिन कांग्रेस इसे नौटंकी मानती है। उसका कहना है कि जिस वीडियो पर बीजेपी विधानसभा में तंबू गाड़कर बैठी है, वो फ़र्ज़ी है।  

फिलहाल जांच तो सीआईडी कर रही है लेकिन डीएपसी  के परिवार वाले और बीजेपी चाहती है कि जांच सीबीआई करे क्योंकि जांच करने वाले अधिकारी भी उसी अफसर और मंत्री को रिपोर्ट करते हैं जिसका वीडियो में जिक्र है।

Latest India News