1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बीजेपी ने PPA के 33 विधायकों के साथ अरूणाचल में सरकार बनाई

बीजेपी ने PPA के 33 विधायकों के साथ अरूणाचल में सरकार बनाई

इटानगर: अरूणाचल प्रदेश में नाटकीय घटनाक्रम में बीजेपी ने मुख्यमंत्री पेमा खांडू के नेतृत्व में नयी सरकार का गठन किया। खांडू की अगुवाई में पीपुल्स पार्टी ऑफ अरूणाचल (PPA) के 33 विधायक बीजेपी में शामिल

Arunachal BJP- India TV Hindi
Image Source : PTI Arunachal BJP

इटानगर: अरूणाचल प्रदेश में नाटकीय घटनाक्रम में बीजेपी ने मुख्यमंत्री पेमा खांडू के नेतृत्व में नयी सरकार का गठन किया। खांडू की अगुवाई में पीपुल्स पार्टी ऑफ अरूणाचल (PPA) के 33 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए। 

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

खांडू ने विधानसभा अध्यक्ष तेंजिंग नोरबू थोंगदोक के सामने अपने 33 विधायकों की परेड करायी। विधानसभा अध्यक्ष ने विधायकों के बीजेपी में शामिल होने को मंजूरी दे दी। विधानसभा अध्यक्ष ने इनको बीजेपी के सदस्य के तौर पर मान्यता प्रदान की। बीजेपी के पास पहले से ही 11 विधायक थे। 

पूरा नाटकीय घटनाक्रम गुरूवार को शुरू हुआ जब पीपीए के अध्यक्ष काहफा बेंगिया ने कथित पार्टी विरोधी गतिविधि के लिए खांडू, उपमुख्यमंत्री चौवना मेन और पांच विधायकों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया। 

राज्य में नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (एनईडीए) सरकार की गठबंधन सहयोगी पीपीए ने कल टकाम पेरियो को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना था। हालांकि राजनीतिक समीकरण तब बदल गए जब शुरूआत में पेरियो को समर्थन देने वाले पीपीए के अधिकतर विधायक बाद में खांडू के खेमे में चले गए। पीपीए ने आज चार और पार्टी विधायकों - होनचुन न्गानदम, बमांग फेलिक्स, पुंजी मारा और पानी टराम को भी निलंबित कर दिया। 

बीजेपी महासचिव राम माधव ने अरूणाचल प्रदेश में पार्टी की सरकार बनने की सराहना की। माधव ने ट्वीट किया, अरूणाचल प्रदेश 10वां भाजपा शासित राज्य और भाजपा के गठबंधन के सत्ता वाला 14वां राज्य बन गया है। मुख्यमंत्री पेमा खांडू को बधाई और भाजपा परिवार में उनका स्वागत करते हैं। पीपीए अध्यक्ष काहफा बेंगिया ने एनईडीए संयोजक और भाजपा नेता हिमंत विश्व शर्मा के खामोश रहने को लेकर उनकी आलोचना की। पीपीए एनईडीए का हिस्सा है। 

Latest India News