1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. आंध्र प्रदेश: भाजपा-जनसेना ने हाथ मिलाया, गठबंधन की घोषणा की

आंध्र प्रदेश: भाजपा-जनसेना ने हाथ मिलाया, गठबंधन की घोषणा की

आंध्र प्रदेश से बड़ी राजनीतिक खबर है। यहां भारतीय जनता पार्टी और जनसेना ने गठबंधन का ऐलान कर दिया है।

BJP Jan Sena- India TV Hindi
Image Source : TWITTER भाजपा-जनसेना ने हाथ मिलाया, गठबंधन की घोषणा की

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश की राजनीति में गुरुवार को एक नया राजनीतिक घटनाक्रम हुआ। यहां भारतीय जनता पार्टी और पवन कल्याण की पार्टी जनसेना ने गठबंधन का फैसला कर लिया। दोनों पार्टी में गुरुवार को विजयवाड़ा में एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद गठबंधन की घोषणा की। मीडिया से बात करते हुए, पवन कल्याण ने कहा, "भाजपा और जेएसपी आंध्र प्रदेश में 2024 में सत्ता में आने के लिए मिलकर काम करेंगे। हम राज्य के लोगों के लिए मिलकर काम करेंगे।"

इससे पहले 13 जनवरी पवन कल्याण ने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से नई दिल्ली में मुलाकात की थी। राज्य की राजधानी को अमरावती से बाहर करने के वाईएसआर कांग्रेस (वाईएसआरसीपी) सरकार के प्रस्ताव से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए दोनों पक्ष आंध्र प्रदेश में एक साथ काम करने के लिए सहमत हुए।

Latest India News