इंदौर: अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले बीजेपी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ऐसे लुक में लोगों के सामने आए हैं कि आप एक बार को पहचान भी नहीं पाएंगे। हाथों में गिटार धरे बीजेपी नेता रॉकस्टार लुक में लोगों के सामने आए हैं। मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित बजरबट्टू हास्य कवि सम्मेलन के दौरान के इस साल कैलाश विजयवर्गीय ने ये लुक अपनाया है। एक कूल ड्यूड बने कैलाश इस गैटअप के चलते सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
ये सारा गैटअप मध्यप्रदेश के इंदौर में बजरबट्टू हास्य कवि सम्मेलन के लिए रखा गया है जो हर साल होली के अवसर पर आयोजित किया जाता है। हास्य सम्मेलन से पहले कार्यक्रम की सोभाया भी निकाली गई जिसमें कैलाश इसी गेटअप में शामिल हुए और अपने रोल के हिसाब से झूमते-गाते हुए नज़र आए। हाथ में गिटार लिए अपने विधायक को कई लोग पहचान तक नहीं पाए। हिन्द मालवा नामक संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में हर साल कैलास एक नए गेटअप में शामिल होते हैं। इस साल वो कौन सा गेटअप धारण करेंगे ये तीन लोगों को की कमिटी तय करती है। इन तीन लोगों के अलावा किसी को भी पता नहीं होता है कि कौन, किस रूप में जनता के सामने आने वाला है।
इससे पहले कैलाश सचिन तेंदुलकर और उससे पहले बाहुबली के रूप में नजर चुके हैं। रंगपंचमी की पूर्व संध्या पर होने वाले कार्यक्रम में कैलाश किस रूप में नजर आएंगे, यह बताने वाले को तीन लाख रुपए के इनाम की भी घोषणा की गई थी। हालांकि कोई भी इस बात का अनुमान नहीं लगा पाया कि कैलाश इस साल की शोभायात्रा में किस रूप में नजर आएंगे।
Latest India News