1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी को है इस बीजेपी MLA से खतरा, जानिए क्यों ?

राहुल गांधी को है इस बीजेपी MLA से खतरा, जानिए क्यों ?

नई दिल्ली: दिल्ली जेएनयू का विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस मामले को लेकर राजस्थान के बीजेपी विधायक ने तो एक ऐसा बयान दिया है जिससे राजस्थान की राजनीति में काफी

rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi

नई दिल्ली: दिल्ली जेएनयू का विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस मामले को लेकर राजस्थान के बीजेपी विधायक ने तो एक ऐसा बयान दिया है जिससे राजस्थान की राजनीति में काफी गर्मा गई है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जेएनयू जाकर छात्रों का समर्थन करने को लेकर बीजेपी विधायक कैलाश चौधरी ने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रों के समर्थन को लेकर कैलाश चौधरी राहुल गांधी से इस कदर गुस्से में आ गए हैं कि उनकी जुबान आउट ऑफ कंट्रोल हो गई।

‘राहुल गांधी को गोली से शूट कर देना चाहिए’

बीजेपी विधायक ने कहा, ‘मैं तो कहता हूं कि इनको देशद्रोही होना चाहिए। राहुल गांधी जो इन लोगों के बीच में जाकर, जहां पर भारत माता के मुर्दाबाद के नारे लगते हो और पाकिस्तान ज़िदाबाद के नारे लगते हैं। उनके कार्यक्रम में जाकर खड़े होते हैं। मैं कहता हूं कि राहुल गांधी जैसे लोग जिसको कांग्रेस के लोग राजकुमार कहते हैं मैं तो कहता हूं कि ये देश का द्रोही है, देश का गद्दार है। ऐसे देश के द्रोही को फांसी पर होना चाहिए। देशद्रोही को सजा होनी चाहिए और गोली से शूट कर देना चाहिए।’

bjp mla

‘राहुल और सोनिया गांधी को देना से निकाल देना चाहिए’

कैलाश चौधरी सिर्फ गोली तक ही नहीं रुके। भावनाओं में बहते हुए देश निकाला तक दिलवाने की पैरवी कर दी। आगे उन्होंने कहा, ‘सोनिया गांधी और उनको क्या मतलब है लेकिन उनको कोई चिंता नहीं है। मुझे इस बात की बहुत पीड़ा है कि राहुल गांधी ने जिस तरह से उन लोगों के बीच में जाकर पाकिस्तान ज़िंदाबाद कहने वालों के बीच में जाकर उन्होंने अफजल गुरू को ज़िदाबाद कहने वालों के साथ में खड़े होकर किस बात के लिए कह रहे हैं कि हम राष्ट्रभक्त हैं या हम किसान के हित की बात करते हैं। ऐसे लोगों को तो मैं तो कहता हूं कि देश निकाला दे देना चाहिेए। ऐसे लोगों को तो हिंदुस्तान में रहने का तो कोई अधिकार ही नहीं है।

बीजेपी विधायक कैलाश चौधरी ने ये विवादित बयान बुधवार को बाड़मेर में आयोजित किसान मोर्चा के एक कार्यक्रम के दौरान दिया। इस कार्यक्रम में राजस्थान के सिंचाई मंत्री राम प्रसाद और कई दूसरे नेता मौजूद थे। कैलाश चौधरी बाड़मेर से बीजेपी के विधायक और राजस्थान के बीजेपी किसान मोर्चा के अध्यक्ष हैं।

कांग्रेस ने की बीजेपी MLA को सस्पेंड करने की मांग

वहीं, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कैलाश चौधरी के इस विवादित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सवाल उठाया है और मांग की है कि बीजेपी कैलाश चौधरी को ऐसे बयान जारी करने के लिए तुरंत सस्पेंड करे और उनके खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज किया जाए।

आगे की स्लाइड में देखे वीडियो-

Latest India News