नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा में BJP के तीन विधायकों ने आज जमकर हंगामा किया। दिल्ली के विधायको को काफी समझाने के बाद भी वो नहीं माने फिर स्पीकर नें विधायको के डेस्क पर लगे माइक को बंद करने का आदेश दिया तो BJP विधायक और भड़क गए जिनमें से BJP के विधायक ओपी शर्मा ने डेस्क पर लगा माइक तोड़ कर और ज्यादा हंगामा किया। इन विधायकों ने हंगामा VAT संशोधन बिल पास होने को लेकर किया। विजेंद्र सिंह ने VAT संशोधन बिल की कॉपी भी फाड़ी। मगर अब VAT संशोधन बिल पास होने के वजह से मंहगाई बढ़ना तय है।
इस से पिछले मंगलवार भी दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विधायकों को दो बार मार्शल्स की सहायता से बाहर निकाला जा चुका है। और एक बार तो BJP विधायक विजेंद्र गुप्ता को मार्शल्स अपने कंधे पर उठा कर बाहर ले जा चुके हैं।
Latest India News