1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भाजपा सांसद ने आतंकवादी संगठनों से की सपा की तुलना

भाजपा सांसद ने आतंकवादी संगठनों से की सपा की तुलना

भारतीय जनता पार्टी :भाजपा: सांसद दद्दन मिश्र ने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी :सपा: की कड़ी आलोचना करते हुए उसकी तुलना आतंकवादी संगठनों से की है।

sp- India TV Hindi
sp

बलरामपुर (उप्र): भारतीय जनता पार्टी :भाजपा: सांसद दद्दन मिश्र ने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी :सपा: की कड़ी आलोचना करते हुए उसकी तुलना आतंकवादी संगठनों से की है। मिश्रा ने कल रात यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि सपा कोई राजनीतिक दल नहीं है।

जिस तरह कश्मीर में आतंकवादी और नेपाल में माओवादी हैं, ठीक उसी तरह उत्तर प्रदेश में समाजवादी हैं। समाजवाद का नारा लगाने वाले सपा नेताओं का समाजवाद से कोई लेना-देना नहीं है, क्योंकि जब राज्यसभा या विधान परिषद में भेजने की बात आती है तो वे समाजवादियों के बजाय पूंजीपतियों को चुनते हैं।

मिश्र केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा का ना तो कोई सिद्धान्त है और ना ही कोई नीति। यह मात्र एक परिवार का संगठन है, जो इसे अपनी मर्जी से चला रहा है। भाजपा सांसद ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार केन्द्र को बदनाम करने के लिये विकास कार्यों में बाधा पैदा करने के साथ-साथ लापरवाही बरत रही है।

Latest India News