जामनगर: गुजरात के जामनगर में लोगों से मुलाकात करने पहुंची BJP सांसद पूनमबेन माडम आज दुर्घटना का शिकार हो गईं। पूनमबेन 10 फीट गहरे नाले में गिर गईं और चोटिल हो गईं। उनके सिर और पैर में चोटें आई है और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि नाले पर प्लास्टिक लगा हुआ था और शायद किसी का ध्यान उस तरफ नहीं गया और सांसद इस दुर्घटना का शिकार हो गईं। वह एक नाले पर खड़ी थी और उनके साथ कई और लोग भी वहां मौजूद थे।
पूनम जामनगर के जाला राम नगर के लोगों से मुलाकात करने गई थीं। अपने निर्वाचन क्षेत्र जामनगर में उन लोगों से मिलने गईं थी जिनकी झुग्गियों को गिराया जाना है और उन्होंने अपनी सांसद से मिलने की गुहार लगाई थी।
इसी बातचीत के दौरान पूनमबेन के साथ नाले पर और भी कई लोग खड़े थे जो उनके साथ गढ्ढे में गिर गए। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि ज्यादा गंभीर चोटें नहीं है।
Latest India News