A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता और आप विधायक संदीप कुमार को विधानसभा से मार्शलों ने किया बाहर

भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता और आप विधायक संदीप कुमार को विधानसभा से मार्शलों ने किया बाहर

भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता और आप के पूर्व मंत्री संदीप कुमार को दिल्ली विधानसभा से मार्शलों ने बाहर निकाल दिया।

भाजपा, विजेंद्र गुप्ता, आप- India TV Hindi
Image Source : पीटीआई (FILE PHOTO) भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता और आप विधायक संदीप कुमार को विधानसभा से मार्शलों ने किया बाहर 

नई दिल्ली: भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता और आप के पूर्व मंत्री संदीप कुमार को दिल्ली विधानसभा से मार्शलों ने बाहर निकाल दिया क्योंकि वे सदन में अपने संबंधित मुद्दों पर चर्चा के लिए अड़े थे और चेतावनी देने के बाद भी अपनी सीट पर जाने से मना कर रहे थे। 

गुप्ता के खिलाफ हुई कार्रवाई का विरोध करते हुए भाजपा के दो अन्य सदस्य ओम प्रकाश शर्मा और जगदीश प्रधान सदन से बाहर चले गए। विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने पूर्वी दिल्ली के मंडावली क्षेत्र में पिछले महीने तीन लड़कियों की कथित तौर पर भूख से हुई मौत के मामले में भाजपा के तीनों विधायकों की ध्यानाकर्षण प्रस्ताव की मांग को खारिज कर दिया। इसके बाद वे आसन के समक्ष पहुंच गए। 

भाजपा सदस्य चेतावनी के बाद भी शांत नहीं हुए जिसके बाद मार्शलों ने उन्हें बाहर निकाल दिया। इसके बाद आप विधायक और पूर्व मंत्री संदीप कुमार को भी मार्शलों ने सदन से बाहर निकाल दिया क्योंकि वह दिल्ली विधानसभा के नियम 280 के अनुसार अपनी मांग उठाने पर अड़े थे। 

Latest India News