1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस हेलीकॉप्टर घोटाले से ध्यान हटाने को उठा रही है केजी बेसिन का मुद्दा: BJP

कांग्रेस हेलीकॉप्टर घोटाले से ध्यान हटाने को उठा रही है केजी बेसिन का मुद्दा: BJP

भरत पांड्या ने एक बयान में कहा कि अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले में जब से कांग्रेस के नेताओं के नाम आए हैं तब से डर की वजह से वे गैर जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं।

augustawestland scam- India TV Hindi
augustawestland scam

अहमदाबाद: गुजरात के केजी बेसिन गैस परियोजना में विसंगितयों के बाबत कैग की रिपोर्ट पर राज्यसभा में चर्चा की कांग्रेस की मांग को सत्तारूढ़ BJP ने ध्यान बांटने की रणनीति करार देते हुए कहा कि जब उसके नेताओं का नाम घोटाले से जुड़ता है तो कांग्रेस हमेशा गैर मुद्दों को उठाती है।

प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता भरत पांड्या ने एक बयान में कहा कि अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले में जब से कांग्रेस के नेताओं के नाम आए हैं तब से डर की वजह से वे गैर जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं। वे प्रमुख मुद्दे से लोगों का ध्यान बांटने के लिए मशक्कत कर रहे हैं।

केजी बेसिन गैस परियोजना में कथित अनियमिताओं पर उच्च सदन में कांग्रेस द्वारा किए गए हंगामे का हवाला देते हुए पांड्या ने कहा कि गुजरात हमेशा से कांग्रेस की हिट लिस्ट में रहा है।

Latest India News