1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. उत्तराखंड जंगलों में आग के लिए BJP ने रावत सरकार को दोषी बताया

उत्तराखंड जंगलों में आग के लिए BJP ने रावत सरकार को दोषी बताया

BJP ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हरिश रावत ने वन संरक्षण के लिए केन्द्र की ओर से दिए गए धन का सही इस्तेमाल नहीं किया और उसी कारण यह आपदा झेलनी पड़ रही है।

uttarakhand jungle fire- India TV Hindi
uttarakhand jungle fire

देहरादून: उत्तराखंड के जंगलों में लगी भीषण आग के लिए प्रदेश की पूर्व कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए BJP ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हरिश रावत ने वन संरक्षण के लिए केन्द्र की ओर से दिए गए धन का सही इस्तेमाल नहीं किया और उसी कारण यह आपदा झेलनी पड़ रही है।

प्रदेश BJP अध्यक्ष अजय भट्ट ने आरोप लगाया, प्रत्येक वर्ष विभिन्न मदों में जंगलों को बचाने के लिए केन्द्र की ओर से करोड़ों रूपए भेजे जाते हैं लेकिन :हरीश: रावत खनन और शराब माफिया की मदद करने में इतने व्यस्त थे कि उन्होंने कभी धन का उपयोग ही नहीं किया।

उन्होंने कहा, इतने बड़े भीषण हादसे के लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ही पूर्णतय जिम्मेदार है।

यह दावा करते हुए कि सूखी सर्दी के कारण जंगलों में भयंकर आग लगने की आशंका का मुद्दा पार्टी ने बार-बार विधानसभा में उठाया, लेकिन रावत ने इस परेशानी पर ध्यान नहीं दिया।

Latest India News