1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर BJP लड़ेगी बिहार में चुनाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर BJP लड़ेगी बिहार में चुनाव

नई दिल्ली: बिहार चुनाव नजदीक आ रहे हैं। एक तरफ जहां RJD और JDU गठबंधन ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर चुके हैं वहीं दूसरी तरफ आज भाजपा ने ऐलान किया

नरेंद्र मोदी के नाम पर...- India TV Hindi
नरेंद्र मोदी के नाम पर BJP लड़ेगी बिहार में चुनाव

नई दिल्ली: बिहार चुनाव नजदीक आ रहे हैं। एक तरफ जहां RJD और JDU गठबंधन ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर चुके हैं वहीं दूसरी तरफ आज भाजपा ने ऐलान किया है कि बिहार में बीजेपी मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं करेगी बल्कि पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर चुनाव लड़ेगी। साफ है कि यहां विधानसभा चुनाव में मुकाबला नीतीश कुमार बनाम नरेंद्र मोदी होने वाला है।

बीजेपी के नेता और केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने कहा है कि बिहार में बीजेपी मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं करेगी। पीएम मोदी ही बीजेपी का चेहरा होंगे, जिसे लेकर बीजेपी चुनाव में उतरेगी।

अनंत कुमार ने कहा कि, उन लोगों का चेहरा (नीतीश और लालू का चेहरा) जंगल राज का हो चुका है। हमारा जो चेहरा है वह नरेंद्र भाई के नेतृत्व में सुशासन और स्वराज का चेहरा है.... इसलिए लोग इस चेहरे को अपनाएंगे।

बीजेपी को यहां लालू और नीतीश की एकजुट हुई पार्टी से मुकाबला करना होगा।

पिछले लोकसभा चुनाव में बिहार में बीजेपी ने 40 में से 31 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी।

Latest India News