जयपुर: राजस्थान से राज्यसभा की चारों सीटे भाजपा ने जीत ली हैं। केन्द्रीय मंत्री वैकेया नायडू, भाजपा उम्मीदवारों के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, डुंगरपुर राजघराने के पूर्व सदस्य हर्षवर्धन सिंह और रिजर्व बैंक आफ इंडिया के सेवानिवृत प्रबंधक राम कुमार वर्मा चुनाव जीत गये है।
चारों सीटों के लिए आज मतदान हुआ था। चुनाव परिणाम की घोषणा के साथ ही पार्टी मुख्यालय में जीत का जश्न शुरू हो गया। निर्दलीय उम्मीदवार पूर्व केन्द्रीय मंत्री कमल मुरारका चुनाव हार गये है।
वहीं उत्तराखंड में कांग्रेस के प्रदीप टमटा ने निर्दलीय उम्मीदवार अनिल गोयल को हराकर उत्तराखंड से राज्यसभा की एकमात्र सीट जीती।
Latest India News