1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. डीडीसीए विवाद: BJP की नसीहत, संविधान पढ़ें केजरीवाल

डीडीसीए विवाद: BJP की नसीहत, संविधान पढ़ें केजरीवाल

नई दिल्ली: भाजपा ने डीडीसीए मामले की जांच के लिए दिल्ली सरकार की ओर से गठित एक सदस्यीय जांच आयोग के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के साथ उस संवाद को सस्ती लोकप्रियता और दुष्प्रचार का कदम

arvind kejriwal- India TV Hindi
arvind kejriwal

नई दिल्ली: भाजपा ने डीडीसीए मामले की जांच के लिए दिल्ली सरकार की ओर से गठित एक सदस्यीय जांच आयोग के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के साथ उस संवाद को सस्ती लोकप्रियता और दुष्प्रचार का कदम करार दिया गया जिसमें उन अधिकारियों के नाम मांगे गए हैं जो इस जांच का हिस्सा होंगे।

जांच आयोग की अगुवाई कर रहे पूर्व सॉलीसिटर जनरल गोपाल सुब्रमण्यम पर आम आदमी पार्टी सरकार की तरफ से काम करने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से कहा कि वह संविधान पढ़ें। पार्टी ने आरोप लगाया कि केजरीवाल के कई फैसले असंवैधानिक रहे हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा, ‘डीडीसीए की जांच कराना दिल्ली सरकार के कानूनी दायरे में नहीं है। यह संस्था कंपनी अधिनियम के तहत सोसायटी के तौर पर दर्ज है। सुब्रमण्यम दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के इशारे पर इस तरह का नाटक कर रहे हैं।’

उन्होंने कहा कि यह कुछ नहीं बल्कि उसके दुष्प्रचार का हिस्सा है। केजरीवाल को संविधान पढ़ना चाहिए ताकि वह उस ओर ध्यान केंद्रित कर सकें कि उनकी सरकार को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

सुब्रमण्यम ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को पत्र लिखकर उन सक्षम अधिकारियों के नाम मांगे हैं जो इस जांच का हिस्सा होंगे। शर्मा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल अपने प्रधान सचिव के खिलाफ सीबीआई जांच से ध्यान भटकाने के लिए डीडीसीए का मुद्दा उठा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘वास्तव में आप पाखंडी आम आदमी पार्टी (पाप) है।’

Latest India News