1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. MP विधानसभा का बजट सत्र 21 फरवरी से

MP विधानसभा का बजट सत्र 21 फरवरी से

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 21 फरवरी से शुरू होगा। यह सत्र 39 दिनों का होगा और इस दौरान कुल 22 बैठकें होंगी।

budget session in madhya pradesh assembly to begin from...- India TV Hindi
budget session in madhya pradesh assembly to begin from 21st february

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 21 फरवरी से शुरू होगा। यह सत्र 39 दिनों का होगा और इस दौरान कुल 22 बैठकें होंगी। विधानसभा के सूचना अधिकारी मुकेश मिश्रा के मुताबिक, बजट सत्र 21 फरवरी से शुरू होकर 31 मार्च तक चलेगा। इस सत्र के लिए राज्यपाल के आदेशानुसार विधानसभा सचिवालय द्वारा सोमवार को अधिसूचना जारी की गई।

आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के मुताबिक, विधानसभा के इस 39 दिवसीय बजट सत्र में सदन में कुल 22 बैठकें होंगी। सत्र का आरंभ राज्यपाल के अभिभाषण से होगा।

इस दौरान आगामी वित्तीय-वर्ष 2017-2018 का बजट प्रस्तुत होगा तथा शासकीय एवं अशासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे।

Latest India News