1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 23 फरवरी से बजट सत्र का आगाज, 29 को पेश होगा देश का आम बजट

23 फरवरी से बजट सत्र का आगाज, 29 को पेश होगा देश का आम बजट

संसद का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होगा जिसमें सरकार के वित्तीय कामकाज पर ज्यादा जोर होगा। सत्र के दौरान आम बजट 29 फरवरी को पेश किया जायेगा।

arun jaitley- India TV Hindi
arun jaitley

नई दिल्ली: संसद का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होगा जिसमें सरकार के वित्तीय कामकाज पर ज्यादा जोर होगा। सत्र के दौरान 25 फरवरी को रेल बजट और आम बजट 29 फरवरी को पेश किया जायेगा। आाने वाले समय में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए सत्र की अवधि या मध्य अवकाश की अवधि में कोई कटौती नहीं की जायेगी।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई संसदीय मामलों की मंत्रिमंडल समिति की बैठक में यह फैसला किया गया।

संसदीय मामलों के मंत्री एम वेंकैया नायडू ने सीसीपीए की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, संसद का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होगा। रेल बजट 25 फरवरी को पेश किया जायेगा। आर्थिक सर्वेक्षण 26 फरवरी को और आम बजट 29 फरवरी को पेश होगा।

उन्होंने कहा, बजट सत्र का पहला हिस्सा 16 मार्च को समाप्त होगा जबकि दूसरा हिस्सा 25 अप्रैल से 13 मई तक चलेगा।

Latest India News