1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राम मंदिर बनवाए BJP, मैं दूंगा 10 लाख रुपये: बुक्कल नवाब

राम मंदिर बनवाए BJP, मैं दूंगा 10 लाख रुपये: बुक्कल नवाब

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (SP) के विधान परिषद सदस्य बुक्कल नवाब ने अयोध्या में राम मंदिर को लेकर भाजपा नेताओं की ताजा बयानबाजी को चुनावी हथकंडा बताते हुए आज भगवा दल को

ayodhya ram temple- India TV Hindi
ayodhya ram temple

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (SP) के विधान परिषद सदस्य बुक्कल नवाब ने अयोध्या में राम मंदिर को लेकर भाजपा नेताओं की ताजा बयानबाजी को चुनावी हथकंडा बताते हुए आज भगवा दल को इस साल के अंत तक मंदिर बनाने की चुनौती दी और कहा कि भाजपा मंदिर बनवाये तो वह 10 लाख रुपये दान करेंगे और भगवान राम की मूर्ति को मुकुट भी पहनाएंगे।

नवाब ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते देख भाजपा को राम मंदिर की याद आ गई है। मामला उच्चतम न्यायालय में लम्बित होने के बावजूद उसके नेता मंदिर निर्माण की तारीख बताने लगे हैं।’

सपा विधान परिषद सदस्य ने कहा कि मैं भाजपा को चुनौती देता हूं कि वह इस साल के आखिर तक अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करा दे। मैं उसके निर्माण के लिए 10 लाख रुपये दूंगा और भगवान राम की मूर्ति पर खुद सोने का मुकुट चढ़ाउंगा।

उन्होंने कहा कि विकास का नारा देकर केन्द्र में सत्तारूढ़ हुई भाजपा की असलियत उजागर हो चुकी है लिहाजा वह विधानसभा चुनाव में विकास की बातें करने के बजाय मतों के ध्रुवीकरण के लिए राम मंदिर के घिसे-पिटे मुद्दे पर फिर लौट आई है। भाजपा खुद नहीं चाहती कि अयोध्या में राम मंदिर बने। वह तो इस मुद्दे पर सिर्फ अपनी सियासी रोटियां सेंकना चाहती है।

सपा ने हालांकि नवाब के इस बयान को ज्यादा तवज्जो नहीं दी। पार्टी के मुख्य प्रान्तीय प्रवक्ता शिवपाल यादव ने कहा बुक्कल नवाब मंदिर बना दें, अच्छी बात है। मंदिर बनाने को कहा है, लेकिन कहां बनाएंगे, यह उन्होंने नहीं बताया।

Latest India News