उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि वह नयी पार्टी बनाने के बारे में सोच भी नहीं सकता क्योंकि यही उनकी पार्टी है। अखिलेश एक प्रमुख हिंदी दैनिक के कार्यक्रम में बोल रहे थे।
उन्होंने पारिवारिक कलह के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि ऐसा कुछ नहीं है, दरअसल पत्रकारों से हम दुखी हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं को समझा दिया गया है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने इन दिनों ATM और बैंकों में लग रही लंबी लाइनों का परोक्ष रुप से ज़िक्र करते हुए कहा कि आज नाश्ता कौन कर पा रहा है, सभी लाइन में लगे हैं। इस मौक़े पर उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि लैपटॉप के बाद यूपी के लोग स्मार्टफोन की ओर जा रहे हैं।
विपक्ष का जवाब देते हुए सीएम ने कहा कि स्मार्टफ़ोन हमारे घोषणा पत्र जैसा है। हमारी सरकार ने लैपटॉप दिए। सड़कें और बिजली उदाहरण है। गांव में 16 से 18 घंटे बिजली आ रही है। शहर में 24 घंटे बिजली आ रही है। समाजवादी पेंशन दी जा रही है। महिलाएं सुरक्षित हैं।
Latest India News