1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भारत विरोधी नारेबाजी के लिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष, 200 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज

भारत विरोधी नारेबाजी के लिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष, 200 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में एक शहीद गौरव रैली के दौरान कथित तौर पर देश के खिलाफ नारेबाजी करने के मामले में जिला कांग्रेस समिति प्रमुख सहित 200 पार्टी कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया गया है।

case filed against congress districs president with 200...- India TV Hindi
case filed against congress districs president with 200 members in moradabad

मुरादाबाद: मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में एक शहीद गौरव रैली के दौरान कथित तौर पर देश के खिलाफ नारेबाजी करने के मामले में जिला कांग्रेस समिति प्रमुख सहित 200 पार्टी कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पार्टी जिला अध्यक्ष अरूण प्रकाश सिंह और अन्य नेताओं के नेतृत्व में ठाकुरद्वारा इकाई के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को इलाके में काशीपुर मार्ग से एसडीएम कार्यालय तक राष्ट्र एवं शहीद गौरव रैली का आयोजन किया था, इसी दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद जैसे राष्ट्र विरोधी नारे लगाए गये जो एक संग्येय अपराध है और इसी कारण उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

ठाकुरद्वारा के एसओ ध्रुव कुमार ने बताया कि स्थानीय अखबारों और एक स्थानीय चैनल के जरिए हमें यह पता चला कि रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तीन बार पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। उन्होंने बताया कि कस्बा चौकी के थाना प्रभारी अमित कुमार शर्मा ने कल प्राथमिकी दर्ज की थी। 

Latest India News