नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती से आज सीबीआई ने राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (NRHM) से जुड़े घोटाले के संबंध में पूछताछ की। 2007 से 2012 के दौरान जब कथित रूप से NRHM के क्रियान्वयन में अनियमितताएं बरती जा रही थीं, तब मायावती उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री थीं।
मायावती का आरोप, राजनीतिक दबाव में जांच
बहुजन समाजवादी पार्टी सुप्रीमो ने कुछ दिन पूर्व यह आरोप लगाया कि राष्ट्रीय ग्राम स्वास्थ मिशन में कथित स्कैम के मामले में सीबीआई भारतीय जनता पार्टी के दबाव में उनके ख़िलाफ जांच कर रही है। मायावती ने कहा कि ये मामला चार साल पहले उठा था, लेकिन अब राजनीतिक दबाव में आकर सीबीआई उनसे पूछताछ कर रही है।
मायावती के सहयोगी के खिलाफ अदालत में मामला
इस कथित घपले में परिवार कल्याण विभाग का नाम आया था। 2012 में CBI ने मायावती के सहयोगी बाबू सिंह कुशवाहा को गिरफ़्तार किया था। सुप्रीम कोर्ट द्वारा ज़मानत की याचिका ख़ारिज होने के बाद कुशवाहा के ख़िलाफ़ गाज़ियाबाद की अदालत में अभी भी मामला चल रहा है।
Latest India News