केन्द्र ने पतंजलि की पुत्रजीवक वटी के बारे में पता लगाने को कहा
केन्द्र ने पतंजलि की पुत्रजीवक वटी के बारे में पता लगाने को कहा
India TV News Desk
Published : Aug 09, 2016 08:42 pm IST, Updated : Aug 09, 2016 08:42 pm IST
नई दिल्ली: केन्द्र ने उत्तराखंड सरकार से कहा है कि वह पतंजलि आयुर्वेद की विवादास्पद औषधि पुत्रजीवक वटी से जुड़े मुद्दों के बारे में पता लगाए। स्वास्थ्य राज्य मंत्री फगन सिंह कुलस्ते ने
patanjali
नई दिल्ली: केन्द्र ने उत्तराखंड सरकार से कहा है कि वह पतंजलि आयुर्वेद की विवादास्पद औषधि पुत्रजीवक वटी से जुड़े मुद्दों के बारे में पता लगाए।स्वास्थ्य राज्य मंत्री फगन सिंह कुलस्ते ने दिग्विजय सिंह के एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आयुष मंत्रालय ने उत्तराखंड सरकार से इस मामले की जांच करने और रिपोर्ट भेजने का अनुरोध किया है।
कुलस्ते ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने अपनी रिपोर्ट अभी तक केन्द्र सरकार को नहीं सौंपी है। उत्तराखंड सरकार ने स्वामी रामदेव की फार्मेसी द्वारा बनायी जाने वाली इस विवादास्पद दवा की जांच के लिए पिछले साल तीन सदस्यीय एक जांच समिति बनायी थी की और उसने अपनी रिपोर्ट सौंप दी। बताया जाता है कि यह रिपोर्ट योग गुरू के पक्ष में नहीं है।