1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'आप' विधायक की बर्थडे पार्टी में हुआ हंगामा

'आप' विधायक की बर्थडे पार्टी में हुआ हंगामा

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) विधायक राखी बिड़लान की जन्मदिन पार्टी में कल रात ज़बरदस्त हंगामा देखने को मिला। राखी की पार्टी में हंगामा इस कदर मचा कि मामला दिल्ली के पुलिस थाने तक

'आप' विधायक की बर्थडे...- India TV Hindi
'आप' विधायक की बर्थडे पार्टी में हुआ हंगामा

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) विधायक राखी बिड़लान की जन्मदिन पार्टी में कल रात ज़बरदस्त हंगामा देखने को मिला। राखी की पार्टी में हंगामा इस कदर मचा कि मामला दिल्ली के पुलिस थाने तक पहुंच गया।

मीडीया खबरों के हिसाब से राखी की पार्टी में किराड़ी के विधायक ऋतु राज के खिलाफ हंगामा करने वाले प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट भी की गई है। सूत्रों के अनुसार बर्थडे पार्टी में हंगामे की सूचना को आप ने काफी गंभीरता से लिया है। मामले की विस्तार से जानकारी के लिए राखी बिड़लान और ऋतु राज को पार्टी दफ्तर तलब किया गया है।

पिछले दिनों अपहरण के बाद गुरदास की हत्या के आरोपियों को बचाने का आरोप ऋतु राज पर लगाया जा रहा है। इसके बाद कुछ लोग किराड़ी में धरने पर भी बैठे थे और उनमें से कुछ लोग कल रात मंगोलपुरी राखी बिड़ला की पार्टी में पहुंच गए और ऋतु राज के खिलाफ प्रदशर्न करने लगे।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वो आप विधायक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे, तभी राखी बिड़ला के पिता और भाई ने उनके साथ मारपीट भी की। वहीं राखी बिड़ला के भाई ने मारपीट के आरोप को गलत बताया है।

Latest India News