A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राज बब्बर ने किया अकेले निकाय चुनाव लड़ने का ऐलान

राज बब्बर ने किया अकेले निकाय चुनाव लड़ने का ऐलान

यूपी में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली विफलता पर राज बब्बर ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी राज्य में अकेले स्थानीय निकाय चुनाव लड़ेगी।

chief raj babbar annouces party will fight all alone- India TV Hindi
chief raj babbar annouces party will fight all alone

नई दिल्ली: यूपी में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली विफलता पर राज बब्बर ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी राज्य में अकेले स्थानीय निकाय चुनाव लड़ेगी। एक अंग्रेजी पत्रिका से बातचीत के दौरान राज बब्बर ने कहा कि 'हमने यह फैसला किया है कि आने वाले नगर निगम चुनाव में कांग्रेस बिना किसी पार्टी के साथ गठबंधन किए ही लड़ेगी।' राज बब्बर ने कहा कि यह बात समाजवादी पार्टी पर भी लागू होती है यानी उसके साथ भी कोई गठबंधन नहीं किया जाएगा। (हनीट्रैप में फंसे BJP सांसद, मांगे 5 करोड़)

राज बब्बर ने कहा कि उन्होंने कोई गठबंधन समाप्त नहीं किया है। राज बब्बर ने साफ किया कि निकाय चुनाव वर्कर के व्यक्तिगत संबंधों के आधार पर लड़े जाते हैं। पार्टी वर्कर जमीन पर लोगों से सीधे संपर्क में रहता है। वर्कर के जरिए कांग्रेस की नीतियों की पहचान बनती है।

यूपी में पहली बार समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन कर सत्ता में वापसी का फॉर्मूला तैयार किया था लेकिन यह फॉर्मूला बुरी तरह फ्लॉप साबित हुआ और लोगों ने बीजेपी को भरपूर समर्थन दिया जिसके बाद बीजेपी की सत्ता में प्रचंड वापसी हुई। इस हार के बाद जहां समाजवादी पार्टी के भीतर कांग्रेस से गठबंधन को हार की वजह माना गया वहीं, कांग्रेस में भी इस हार की वजह को समाजवादी पार्टी से गठबंधन को माना गया। लेकिन अभी तक गठबंधन तोड़ने पर किसी भी ओर से कोई बयान नहीं आया है।

Latest India News