चिराग पासवान ने पापा की दाढ़ी बनाई, वीडियो ट्वीट किया
चिराग पासवान ने पापा की दाढ़ी बनाई, वीडियो ट्वीट किया
Bhasha
Published : Apr 12, 2020 09:03 pm IST, Updated : Apr 12, 2020 09:03 pm IST
चिराग ने ट्वीट किया, ‘‘मुश्किल वक्त, लेकिन लॉकडाउन का भी उजला पक्ष है। पता नहीं था कि यह कौशल भी है। आईये कोविड-19 से लड़ते हैं और सुंदर स्मृतियां भी बनाते हैं। घर पर रहें, सुरक्षित रहें।’’
Image Source : VIDEO GRABचिराग पासवान ने पापा की दाढ़ी बनाई, वीडियो ट्वीट किया
नई दिल्ली. लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा)नेता चिराग पासवान ने रविवार को एक वीडियो ट्वीट किया जिसमें वह अपने पिता एवं केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की दाढ़ी बनाते दिख रहे हैं। चिराग ने ट्वीट किया, ‘‘मुश्किल वक्त, लेकिन लॉकडाउन का भी उजला पक्ष है। पता नहीं था कि यह कौशल भी है। आईये कोविड-19 से लड़ते हैं और सुंदर स्मृतियां भी बनाते हैं। घर पर रहें, सुरक्षित रहें।’’ उनके ट्वीट को 3,000 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया।