1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मॉनसून सत्र पर सरकार ने दिए नया लैंड बिल लाने के संकेत!

मॉनसून सत्र पर सरकार ने दिए नया लैंड बिल लाने के संकेत!

नई दिल्ली: संसद के मॉनसून सत्र पर सरकार ने नया लैंड बिल लाने के संकेत दिए हैं। ग्रामीण विकास मंत्री बीरेंद्र चौधरी ने कहा कि अगर संसदीय समिति ज्यादा संशोधन की सिफारिश करती है तो

मॉनसून सत्र पर सरकार...- India TV Hindi
मॉनसून सत्र पर सरकार ने दिए नया लैंड बिल लाने के संकेत!

नई दिल्ली: संसद के मॉनसून सत्र पर सरकार ने नया लैंड बिल लाने के संकेत दिए हैं। ग्रामीण विकास मंत्री बीरेंद्र चौधरी ने कहा कि अगर संसदीय समिति ज्यादा संशोधन की सिफारिश करती है तो सरकार नया बिल ला सकती है। लैंड बिल के मसले पर विपक्ष ने मोदी सरकार के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल रखा है। राज्यसभा से ये बिल पारित होना मुमकिन नहीं लग रहा है। इसलिए सरकार ने अब नए बिल लाने के संकेत दिए हैं।

कल से शुरू हो रहे संसद के मॉनसून सत्र का हंगामेदार होना तय हो गया है। आज सरकार की तरफ से ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई गई लेकिन मीटिंग के बाद विपक्षी पार्टियों के रूख से ये साफ हो गया है कि इस बार का सत्र हंगामेदार रहेगा।

मॉनसून सत्र सुचारु रूप से चलाने के मसले पर आम सहमति बनाने के लिए आज लोकसभा की स्पीकर दवारा बैठक बुलाई गई है।  

Latest India News