1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस जीती तो दलितों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी: अमरिन्दर

कांग्रेस जीती तो दलितों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी: अमरिन्दर

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने सोमवार को कहा कि सिर्फ उनकी पार्टी ने दलितों के हितों की रक्षा की है। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह ने कहा कि अध्यक्षों के 33 प्रतिशत पद दलित समुदाय को दिए जाएंगे।

Amarinder Singh- India TV Hindi
Amarinder Singh

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने सोमवार को कहा कि सिर्फ उनकी पार्टी ने दलितों के हितों की रक्षा की है। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह ने कहा कि अध्यक्षों के 33 प्रतिशत पद दलित समुदाय को दिए जाएंगे। अमरिंदर ने कहा कि राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के टिकटों में सभी समुदायों को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। साथ ही कहा कि यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो दलितों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी।

पार्टी की पंजाब यूनिट के एससी प्रकोष्ठ ने चंडीगढ के पास नयागांव में एक कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में बोलते हुए अमरिन्दर ने कहा कि वह दलितों की समस्याओं से अवगत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में अकाली-बीजेपी सरकार ने दलितों के साथ भेदभाव किया है। अमरिंदर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनकी मुलाकातों में उन्हें पता लगा कि उन्हें ब्लू कार्ड तक नहीं दिया जा रहा है। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने वादा किया कि सत्ता में आने के बाद कांग्रेस शगुन योजना के तहत नकद राशि बढ़ाकर 51,000 रुपये कर देगी। उन्होंने कहा कि दलित परिवारों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। इस मौके पर कांग्रेस विधायक दल के नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने दावा किया कि पंजाब में दलितों के हितों की रक्षा उनकी पार्टी से बेहतर कोई दूसरी पार्टी नहीं कर सकती।

Latest India News