1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस ने की पठानकोट आतंकवादी हमले की निंदा, कहा भारत-पाक संबंधों का फिर आकलन हो

कांग्रेस ने की पठानकोट आतंकवादी हमले की निंदा, कहा भारत-पाक संबंधों का फिर आकलन हो

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को पंजाब के पठानकोट हवाई ठिकाने पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा की है। राहुल ने ट्वीट किया, "पठानकोट हवाई ठिकाने पर हुए हमले की कड़ी निंदा

Rahul Gandhi condemned terrorist attack in Pathankot - India TV Hindi
Rahul Gandhi condemned terrorist attack in Pathankot

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को पंजाब के पठानकोट हवाई ठिकाने पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा की है। राहुल ने ट्वीट किया, "पठानकोट हवाई ठिकाने पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। इस हमले में शहीद हुए जवानों के परिवार वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।" पंजाब के पठानकोट जिले में शनिवार तड़के भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के अड्डे पर हुए आतंकवादी हमले के बाद सुरक्षा बलों की ओर से की गई कार्रवाई में पांच आतंकवादी मारे गए।

उधर, कांग्रेस नेता अश्विनी कुमार ने आज कहा कि पंजाब के पठानकोट में भारतीय वायुसेना के एक बेस पर किए गए आतंकवादी हमले के बाद जमीनी हकीकत के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार को पाकिस्तान के साथ रिश्तों की दिशा और प्रकृति का आकलन फिर से करना होगा। पाकिस्तान विरोधी प्रदर्शनों के बीच पोस्ट का दौरा करने वाले कुमार ने कहा कि खुफिया एवं सुरक्षा तंत्र में यदि कोई दरार है तो उसे पाटने की जरूरत है, क्योंकि एजेंसियों को इसकी जानकारी दिए जाने के बाद भी हमले को रोका नहीं जा सका।

पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमार ने यह भी कहा कि इस वीभत्स हमले की निंदा करने वाली कांग्रेस आतंकवाद से मुकाबले में एकजुट है और आतंकवाद से लड़ाई में सरकार और सशस्त्र बलों का पूरा समर्थन करती है। कुमार ने पीटीआई-भाषा को बताया, भारत की एकता और अखंडता के खिलाफ हुए इस वीभत्स हमले की कांग्रेस निंदा करती है। यह आतंकवादी हमला स्पष्ट तौर पर सीमा पार की ऐसी ताकतों की ओर से अंजाम दिया गया है जो भारत के प्रति दुश्मनी का भाव रखती हैं। इन हमलों का एक निश्चित तौर-तरीका है। उन्होंने बताया, जमीनी हकीकत के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार को पाकिस्तान के साथ रिश्तों की दिशा और प्रकृति का आकलन फिर से करना होगा।

Latest India News