A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस ने चायवाला बताकर पीएम मोदी का उड़ाया मजाक !

कांग्रेस ने चायवाला बताकर पीएम मोदी का उड़ाया मजाक !

सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को लेकर विवादित ट्वीट से राजनीति गरमा गई है। बीजेपी ने कांग्रेस पर पीएम मोदी का अपमान करने का आरोप लगाया है।

Congress tweet on Modi- India TV Hindi
Congress tweet on Modi

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को लेकर विवादित ट्वीट से राजनीति गरमा गई है। बीजेपी ने कांग्रेस पर पीएम मोदी का अपमान करने का आरोप लगाया है। गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने आरोप लगाया है की यूथ कांग्रेस की ऑन लाइन मैगजीन युवा देश ने पीएम मोदी पर विवादित ट्वीट पोस्ट किया है। रूपाणी का कहना है की ये ट्वीट गरीबों के लिए कांग्रेस की सोच दिखाता है। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद ट्वीटर से ये ट्वीट हटा दिया गया है.. वहीं कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी ट्वीट किया और कहा ये पीएम का मजाक उड़ाना कांग्रेस की सोच नहीं है।

पीएम मोदी पर विवादित ट्वीट के बाद बीजेपी हमलावर हो गई है। बीजेपी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। गुजरात के सीएम विजय रुपाणी ने ट्ववीट किया।

 

Latest India News