1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. एक साल मोदी सरकार: रंग में भंग डालने को तैयार कांग्रेस

एक साल मोदी सरकार: रंग में भंग डालने को तैयार कांग्रेस

नई दिल्ली: आज एक तरफ जहां मोदी सरकार अपनी पहली सालगिराह का जश्न मनाएगी तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस उस जश्न की मिठास कम करने में लगी होगी। कांग्रेस के दिग्गज नेता देश के बड़े

कांग्रेस ने दिया 'एक...- India TV Hindi
कांग्रेस ने दिया 'एक साल देश हुआ बेहाल' का नारा

नई दिल्ली: आज एक तरफ जहां मोदी सरकार अपनी पहली सालगिराह का जश्न मनाएगी तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस उस जश्न की मिठास कम करने में लगी होगी। कांग्रेस के दिग्गज नेता देश के बड़े शहरों से मोदी सरकार पर हल्ला बोलने की तैयारी में हैं। मोदी सरकार के एक साल पर बीजेपी ने 'साल एक काम अनेक' का नारा दिया है, उसके जवाब में कांग्रेस ने भी 'एक साल देश हुआ बेहाल' का नारा दे दिया है।

दरअसल, कांग्रेस 'एक साल देश हुआ बेहाल' नाम से एक बुकलेट जारी कर मोदी सरकार को घेरने वाली है।

कांग्रेस के दिग्गज नेता राज्यों के मुख्यालयों से लगातार मोदी सरकार पर हल्ला बोल रहे हैं। खबर है कि कांग्रेस का ये हमला तबतक चलता रहेगा जबतक मोदी सरकार के एक साल के जश्न में बीजेपी की रैलियां और जनसभाएं चलेंगी।  

कांग्रेस नेता, आनंद शर्मा ने कहा कि, "मोदी के मंत्री अगर शहर-शहर अपने कामकाज का ब्योरा देंगे तो कांग्रेस के नेता भी प्रेस कांफ्रेस और सड़क पर प्रदर्शन कर सरकार की नाकामियां आम जनता को बताने को तैयार हैं..."

बीजेपी के जश्न पर कांग्रेस का 'घेराव'

अहमदाबाद में अमित शाह के घर का घेराव

राजस्थान और गुजरात में सांसदों के घर का घेराव

दिल्ली में यूथ कांग्रेस का 'सूट-बूट' पहनकर फ्लैश मॉब

मुंबई में 'अच्छे दिन' की पुण्यतिथि मनाएगी कांग्रेस

बैंगलोर में भी मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन की तैयारी

Latest India News