1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कैंब्रिज एनालिटिका के CEO के दफ्तर में कांग्रेस का पोस्टर, स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर कसा तंज

कैंब्रिज एनालिटिका के CEO के दफ्तर में कांग्रेस का पोस्टर, स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर कसा तंज

कैंब्रिज एनालिटिका के CEO एलेक्जेंडर निक्स के लंदन स्थित दफ्तर में कांग्रेस पार्टी का पोस्टर लगा हुआ है। यह तस्वीर पिछले साल एक पत्रकार और टेक ब्लॉगर जैमी बार्टलेट्ट के डॉक्यूमेंट्री की है।

Congress poster in cambridge analytica office- India TV Hindi
Image Source : साभार: इकोनॉमिक टाइम्स Congress poster in cambridge analytica office

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी कैंब्रिज एनालिटिका से अपने किसी भी तरह संबंध से इनकार करती रही है लेकिन अब एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसमें कैंब्रिज एनालिटिका के CEO एलेक्जेंडर निक्स के लंदन स्थित दफ्तर में कांग्रेस पार्टी का पोस्टर लगा हुआ है। यह तस्वीर पिछले साल एक पत्रकार और टेक ब्लॉगर जैमी बार्टलेट्ट के डॉक्यूमेंट्री की है। इकोनॉमिक टाइम्स में इस खबर के छपने के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इसे ट्वीट कर कांग्रेस पर तंज कसा है। 

बीबीसी पर प्रसारित डॉक्यूमेंट्री सिक्रेट्स ऑफ द सिलिकन वैली में यह दिखाया गया है कि बार्टलेट्ट कैंब्रिज एनालिटिका के तत्कालीन सीईओ एलेक्जेंडर निक्स (अब निलंबित) से मिलने उनके दफ्तर पहुंचते हैं। जैसे ही बार्टलेट्ट निक्स के कमरे में पहुंचते हैं वे खड़े होकर उनसे हाथ मिलाते हैं वहीं उनके पीछे दीवार पर कांग्रेस पार्टी का चुनाव चिन्ह अंकित है। इस तस्वीर के नीचे मोटे अक्षरों में कांग्रेस लिखा हुआ है। 

Latest India News