1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. निर्विरोध कांग्रेस अध्यक्ष बनेंगे राहुल गांधी, अकेले इस पद के उम्मीदवार

निर्विरोध कांग्रेस अध्यक्ष बनेंगे राहुल गांधी, अकेले इस पद के उम्मीदवार

राहुल गांधी के लिए भरे गए सभी नामांकन पत्रों के सेट वैध पाये गए है और वो अकेले कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार है...

rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi

नई दिल्ली: राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष बनना तय हो गया है। राहुल गांधी निर्विरोध कांग्रेस के अध्यक्ष चुने जाएंगे। कांग्रेस के निर्वाचन अधिकारी एम रामचंद्रन ने बताया कि कांग्रेस के सभी 89 प्रस्तावकों के पेपर जांच लिए गए हैं। उनके लिए भरे गए सभी नामांकन पत्रों के सेट वैध पाये गए है और वो अकेले कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार है।

बता दें कि कांग्रेस अध्‍यक्ष पद के लिए 7 साल बाद हो रहे चुनाव में राहुल गांधी ने सोमवार को अपने नामांकन का पहला सेट दाखिल कर दिया है। राहुल के नामांकन के समय पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह,अहमद पटेल समेत कई वरिष्‍ठ नेता मौजूद थे। चुनाव में तय तारीखों के अनुसार उनको निर्विरोध कांग्रेस अध्‍यक्ष 11 तारीख को चुन लिया जाएगा। अगर कोई अन्‍य कांग्रेस नेता अपना नामांकन दाखिल करता तो कांग्रेस अध्‍यक्ष पद के लिए चुनाव कराया जाता।

गौरतलब है कि वर्तमान कांग्रेस अध्‍यक्ष पद पर सोनिया गांधी सबसे लंबे समय तक अध्‍यक्ष रही है और पिछले 19 साल से वे इस पद पर है, इससे पहले इंदिरा गांधी ने सात साल तक और राजीव गांधी 6 साल तक कांग्रेस अध्‍यक्ष पद पर रह चुके हैं।  

Latest India News