नई दिल्ली: दिल्ली में वैट बढ़ाने के विरोध में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कल दिल्ली विधानसभा से वैट में इजाफे का बिल पास हो गया था इसके बाद दिल्ली में महंगाई बढ़नी तय मानी जा रही है।
इस विधेयक के साथ सरकार ने पेट्रोल-डीजल समेत 11 वस्तुओं पर 30 प्रतिशत वैट बढ़ोतरी का प्रावधान किया है।
बिल के खिलाफ बीजेपी के नेता विजेन्द्र गुप्ता ने वैट संशोधन की प्रति फाड़कर सदन में उड़ा दी। साथ ही बीजेपी ने सरकार की नियत पर सवाल करते हुए कहा की सरकार बजट के बाद इन चीज़ों के दाम बढ़ाने के मूड में है।
पिछले वित्तीय वर्ष में वैट से दिल्ली सरकार को 17 हजार करोड़ रूपए की कमाई हुई थी।
अगली स्लाइड में तस्वीरों में देखें कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन :
Latest India News