1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पंजाब चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 23 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, नेताओं के रिश्तेदारों की भरमार

पंजाब चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 23 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, नेताओं के रिश्तेदारों की भरमार

चंड़ीगढ़: कांग्रेस ने आज पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए 23 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। खास बात यह है कि इन में बड़ी संख्या में दलबदलुओं को टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने

congress- India TV Hindi
congress

चंड़ीगढ़: कांग्रेस ने आज पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए 23 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। खास बात यह है कि इन में बड़ी संख्या में दलबदलुओं को टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने आत्म नगर से कमलजीत सिंह करवाल निहाल सिंह वाला से राजविंदर कौर, फाजिल्का से दविंदर घुबाया, डेराबस्सी से दीपेंद्र सिंह ढिल्लों को टिकट दिया है। यह चारों नेता अकाली दल से कांग्रेस में आए हैं इनको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में रोष है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

सूची में कांग्रेस नेताओं के रिश्तेदारों की भरमार

इसके अलावा कांग्रेस सूची में कांग्रेस नेताओं के रिश्तेदारों की भरमार है। कांग्रेस ने फिलौर से कमलजीत कौर चौधरी को टिकट दिया है जो कि कांग्रेस के बड़े नेता संतोष चौधरी की पत्नी है। पार्टी ने आदमपुर से मोहिंदर सिंह के पी को टिकट दिया है जो कि पूर्व सांसद हैं। वही पंजाब के समाना सीट से राजेंद्र सिंह को टिकट दिया है जो पार्टी के एक बड़े नेता लाल सिंह के बेटे हैं। लाल सिंह छह बार कांग्रेस के विधायक रहे हैं। पार्टी ने लुधियाना साउथ से भूपेंद्र सिंधु को टिकट दिया है।

Also read:

पेंडिंग रखी है अमृतसर ईस्ट सीट

कांग्रेस की सूची में भी अमृतसर ईस्ट सीट पेंडिंग रखी है इस सीट से नवजोत सिद्धू की पत्नी सिटींग विधायक हैं लेकिन पार्टी अभी नवजोत सिंह सिद्धू के शामिल होने का इंतजार कर रही है और कहा जा रहा है कि लोहड़ी के फ़ौरन बाद इस सीट का अनाउंसमेंट किया जाएगा। इसके अलावा अभी और 17 सीटें भी पेंडिंग है जिन पर उम्मीदवार नहीं उतारे हैं।

कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट-  

candidate list
candidate list

Latest India News