बंगलुरु: कर्नाटक में आज कांग्रेस सरकार जहां टीपू जयंती मना रही है वही संघ परिवार और BJP ने इसके विरोध आज काला दिवस मनाने का ऐलान किया है।
राज्य सरकार हर जिले में टीपू जयंती मनाने का कर्यक्रम रखा है लेकिन BJP ने हर जिले में इसका विरोध करने का फ़ैसला किया है।
टीपू जयंती का विरोध करने वाले संगठनों ने आज कोडगु जिले में बंद का आह्वान किया है। पिछले साल टीपू जयन्ती के दौरान हुई हिंसा में यहाँ 2 लोगों की मौत हो गयी थी।
सरकार ने सुरक्षा के लिहाज से सख्त इंतजाम किये हैं। कर्नाटक पुलिस के अलावा RAF की 7 कंपनियों को बेंगलुरु, कोडगु और मेंगलुरु में तैनात की गई हैं।
Latest India News