नयी दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज राज्यसभा में कहा कि भारत यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा कि पाकिस्तान में भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को न्याय मिले। पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने कल पाकिस्तानी सैन्य अदालत में चलाये गये एक मुकदमे में जासूसी और विध्वंसक गतिविधियों के आरोप पर मौत की सजा पाये भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव की सजा पर मुहर लगा दी है।
ये भी पढ़ें
एक भारतीय जासूस जो बन गया था पाकिस्तानी सेना में मेजर
ना'पाक' साजिश...कुलभूषण को ईरान से अगवा कर बताया जासूस
आजम खान के खिलाफ वारंट जारी, IPS के लिए कहे अभद्र शब्द
राहुल गांधी गंभीर नेता नहीं, 2019 में कांग्रेस को मिलेगी 20 सीट: विश्वजीत
सुषमा ने अपनी ओर से राज्यसभा में दिए गए एक बयान में कहा कि भारत सरकार और जनता इस आशंका को अत्यंत गंभीरता से ले रहे हैं कि एक बेकसूर भारतीय नागरिक को पाकिस्तान में बिना समुचित प्रक्रिया के, मौत की सजा सुनाई गई है। उन्होंने कहा हमारे पास यह कहने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है कि अगर इस सजा की तामील की जाती है तो यह सुनियोजित हत्या की कार्रवाई होगी। विदेश मंत्री ने आगाह किया कि अगर भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को मौत की सजा दी जाती है तो पड़ोसी देश के साथ कूटनीतिक संबंधों पर इसका असर पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि कुलभूषण जाधव पर जो आरोप लगाए गए हैं, वह मनगढ़ंत तथा हास्यास्पद हैं और उनके द्वारा गलत काम करने का कोई सबूत नहीं है। उन्होंने कहा कि जाधव ईरान में कारोबार करते थे और वहां से उनका अपहरण कर पाकिस्तान लाया गया। उन्हें बचाव का मौका दिए बिना मुकदमा चलाया गया।
Latest India News