1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी का विवादित बयान, "जवानों के खून की दलाली कर रही है मोदी सरकार"

राहुल गांधी का विवादित बयान, "जवानों के खून की दलाली कर रही है मोदी सरकार"

यूपी चुनाव को लेकर यात्रा पर निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने एक सभा में मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि वह जवानों के खून की दलाली कर रही है।

Rahul gandhi kisan yatra- India TV Hindi
Image Source : PTI Rahul gandhi kisan yatra

नई दिल्ली: यूपी चुनाव को लेकर यात्रा पर निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने एक सभा में मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि वह जवानों के खून की दलाली कर रही है। राहुल गांधी ने सभा में मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जवानों के खून के पीछे छिप रही है मोदी सरकार। किसान यात्रा की समाप्ति पर राष्ट्रीय राजधानी स्थित जंतर मंतर पर एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने यह बात कही। 

देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

उन्होंने कहा कि मोदी भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के लॉन्च पैड पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक तथा जम्मू एवं कश्मीर में जवानों के बलिदान का सियासी फायदा उठा रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा, "यह बिल्कुल गलत है। हिन्दुस्तान की सेना ने हिन्दुस्तान का काम किया है, आप अपना काम कीजिए।"

राहुल गांधी ने आज मेरठ से दिल्ली तक का रोड शो किया। इस दौरान जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के काफिले का स्वागत किया। नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा, मोदी जी ने कहा था 56 इंच की छाती है, भ्रष्टाचार से लड़ूंगा लेकिन हिंदुस्तान के चोरों का काला धन सफेद कराने के लिए फेयर एंड लवली स्कीम ले आए। राहुल गांधी ने कहा कि किसान, मजदूर और छोटे दुकानदार की जेब में पैसा नहीं आया। 

 

Latest India News