1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. आप के मुख्यमंत्री प्रत्याशी ने कहा, गोवा में भ्रष्टाचार मुख्य मुद्दा

आप के मुख्यमंत्री प्रत्याशी ने कहा, गोवा में भ्रष्टाचार मुख्य मुद्दा

पणजी: गोवा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के लिए आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी एल्विस गोम्स का कहना है कि भ्रष्टाचार उन मुख्य मुद्दों में से एक है जिनसे राज्य के लोग प्रभावित हो रहे हैं।

elvis-gomes- India TV Hindi
elvis-gomes

पणजी: गोवा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के लिए आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी एल्विस गोम्स का कहना है कि भ्रष्टाचार उन मुख्य मुद्दों में से एक है जिनसे राज्य के लोग प्रभावित हो रहे हैं। चार फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए अपने कुनकोलिम विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के दौरान गोम्स ने पीटीआई भाषा को दिए एक साक्षात्कार में कहा, जहां तक गोवा का सवाल है भ्रष्टाचार मुख्य मुद्दों में से एक है। सतही तौर पर यह दिख सकता है कि गोवा में सब कुछ अच्छा है लेकिन गहरायी में ये प्रक्रियाएं काम नहीं कर रही हैं और गोवा के स्थानीय लोगों को प्रभावित कर रही है।

उन्होंने बताया, यह :भ्रष्टाचार: एक व्यवस्था है जिसका विकास हुआ है। जरूरी यह है कि सार्वजनिक सेवाओं की आपूर्ति हो। आज आम शिकायत है कि लोगों का काम नहीं हो रहा है, फिर चाहे आप पंचायत जाएं, या नगर निगम या किसी सरकारी कार्यालय में। उन्होंने कहा, काम उचित समय पर नहीं हो रहा है। देरी को रोकने के लिए कोई प्रणाली नहीं है। इन कामों में प्रक्रियाओं का ध्यान रखा जाए ताकि इन देरी से बचा जा सके। एक बार देर होना बंद हो जाए तो किसी को धन :रिश्वत: नहीं देना पड़ेगा। गोम्स ने कहा कि अगर सत्ता में आता हूं तो आप की प्राथमिकता शासन की संरचना को बेहतर बनाने की होगी। उन्होंने कहा, जब तक तंत्र में सुधार नहीं होता है या इसे कारगर नहीं बनाया जाता है तब तक आप कितनी भी नीतियां बना लें, कुछ हासिल नहीं होगा।

गोम्स ने कहा, शासन संरचना में सुधार लाइए, उन्हें कारगर बनाइए, उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण दीजिए, कुशल बनाइए और अच्छे लोगों को काम पर लगाए, फिर देखिए आपकी सभी नीतियां जमीनी स्तर पर प्रसारित होना शुरू हो जाती हैं। गोवा से कैसिनो को हटाने की आप के वादे पर गोम्स ने कहा, गोवा में कैसिनो का आगमन सरकार की नीति के रूप में नहीं हुआ था। कैसिनो कुछ इस तरह आया कि उन्होंने सत्ता में बैठे लोगों को धन दे दिया और काम करना शुरू कर दिया। पूर्व राजनयिक ने बताया, बाद में आई सरकार :भाजपा: ने इन कैसिनो को हटाने का आश्वासन दिया है ताकि लोग उसे वोट दें। यह पार्टी अपने किये गये वादे से मुकर गयी है और यह सभी को दिख रहा है।

आप नेता ने कहा, यह मायने नहीं रखता कि राज्य में कितना धन आता है, अंतत: राज्य की छवि ज्यादा महत्पवपूर्ण है। आप गोवा को जुए के अड्डे या एक मादक पदार्थ स्थल के रूप में वर्गीकृत नहीं कर सकते। राज्य की छवि बदलनी है और इसे एक शांतिपूर्णर् पारिवारिक गंतव्य स्थल बनाना है। उन्होंने कहा, जहां तक कैसिनो का सवाल है, पार्टी :आप: ने यह स्पष्ट कर दिया है कि हम लाइसेंस का नवीनीकरण करने के लिए उत्सुक नहीं हैं, ऐसे में इनके जारी रहने का सवाल ही नहीं उठता है। गोम्स ने कहा, कैसिनो जहाजों से जुड़े कई मुद्दे भी यहां हैं, जैसे कि क्या ये समुद्र के योग्य हैं, क्या जहाजरानी महानिदेशक ने इन जहाजों को सत्यापित किया है या कैप्टन ऑफ पोर्ट विभाग में भी कुछ भ्रष्टाचार हुआ है जिसके तहत इन्हें इनकी असल जगह यानी समुद्र के तटवर्ती जल के बजाय आंतरिक जल में जाने की अनुमति दी जाती है।

Latest India News