1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ‘लड़का-लड़की ऐसे गले मिलते हैं जैसे खा जाएंगे, इसी से रेप की वारदात को बढ़ावा मिलता है’

‘लड़का-लड़की ऐसे गले मिलते हैं जैसे खा जाएंगे, इसी से रेप की वारदात को बढ़ावा मिलता है’

ये पहला मौका नहीं है जब साक्षी महाराज ऐसे विवादित बयान दिए हैं। कुछ दिन पहले ही राम रहीम को सजा मिली तो उसका बचाव किया था साक्षी महाराज ने, उसके पहले कहा था कि हिंदू महिलाओं को कम से कम चार बच्चे पैदा करने चाहिए और फिर लव जेहाद पर कहा था कि हिंदु लड़

Sakshi-Maharaj- India TV Hindi
Sakshi-Maharaj

नई दिल्ली: भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने फिर एक ऐसा बयान दिया है जिसपर बवाल हो सकता है। साक्षी महाराज पार्क जाने वाले, बाइक-कार पर चलने वाले कपल्स पर एक्शन की मांग कर रहे हैं। उनके अनुसार इन्हीं लड़के-लड़कियों की वजह से रेप की वारदात को बढ़ावा मिलता है। रेप केस में गुरमीत राम रहीम का बचाव कर चुके भाजपा के सांसद साक्षी महाराज के इस बयान पर पार्टी में सन्नाटा छा गया है। ये भी पढ़ें: ‘तीन दिन बाद यानी 23 सितम्बर को धरती से टकराएगा ग्रह, वो होगा विनाश का दिन’

साक्षी महाराज ने कहा, “मोटरसाइकिल हो, कार हो, पार्क हो या कोई अन्य स्थल हो। वहां लड़के-लड़कियां अश्लील हरकतें करते हुए पाए जाते हैं। मोटरसाइकिल पर इस तरह से आलिंगन करते हुए चलते हैं, जैसे लड़का लड़की को खा जाएगा। लड़की लड़के को खा जाएगी। कोई चर्चा नहीं होती, कोई कार्रवाई नहीं होती लेकिन जब बलात्कार हो जाता है, तब पुलिस की वर्दी उतर जाती है।”

भाजपा सांसद यहीं नहीं रुके और कहा कि सार्वजनिक रूप से प्रेम का प्रदर्शन करने वाले जोड़ों को जेल में डाल देना चाहिए। उत्तर प्रदेश के उन्नाव से लोकसभा सांसद साक्षी महाराज ने राजस्थान के भरतपुर में संवाददाताओं से कहा कि कुछ गलत होने से पहले ऐसे जोड़ों के खिलाफ कार्रवाई करना और उन्हें जेल में डालना सही होगा। उन्होंने कहा कि सभी उन्हें नजरंदाज करते हैं, लेकिन जब रेप होता है तो लोग पुलिस से कार्रवाई की मांग करने लगते हैं।

ये पहला मौका नहीं है जब साक्षी महाराज ऐसे विवादित बयान दिए हैं। कुछ दिन पहले ही राम रहीम को सजा मिली तो उसका बचाव किया था साक्षी महाराज ने, उसके पहले कहा था कि हिंदू महिलाओं को कम से कम चार बच्चे पैदा करने चाहिए और फिर लव जेहाद पर कहा था कि हिंदु लड़कियों का तो रेट कार्ड तक तय है। ये भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं, लेकिन पार्टी को हर बार इनके बयानों से किनारा करना पड़ता है।

Latest India News