1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. आजम खां के खिलाफ देशद्रोह मामले में कोर्ट ने 20 जून तक रिपोर्ट मांगी

आजम खां के खिलाफ देशद्रोह मामले में कोर्ट ने 20 जून तक रिपोर्ट मांगी

बदायूं: उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले की एक अदालत ने समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां के खिलाफ देशद्रोह के मामले में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अब तक हुई जांच की प्रगति के

‘आजम के खिलाफ...- India TV Hindi
‘आजम के खिलाफ देशद्रोह मामले में 20 जून तक रिपोर्ट दें’

बदायूं: उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले की एक अदालत ने समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां के खिलाफ देशद्रोह के मामले में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अब तक हुई जांच की प्रगति के बारे में 20 जून को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि 2010 की 21 दिसंबर को पत्रकारों के साथ बातचीत में आजम खां ने कथित रूप से कश्मीर को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। आजम की उक्त कथित टिप्पणी के खिलाफ एक नागरिक उज्जवल गुप्ता की तरफ से तीन जनवरी 2011 को सीजेएम की अदालत में 156:3: के तहत दिए गए प्रार्थनापत्र पर अदालत ने पुलिस को इस मामले में आजम के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करके जांच के आदेश दिए थे।

पुलिस ने इस प्रकरण की जांच के बाद फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी, मगर वादी गुप्ता की प्रोटेस्ट याचिका पर सीजेएम अदालत ने उस रिपोर्ट को 24 मई 2013 को निरस्त कर दिया था और प्रकरण की नए सिरे से जांच के आदेश दिए थे। वादी ने इसी साल नौ जून को अदालत में एक प्रार्थनापत्र देकर यह कहा था कि दो वर्ष बाद भी पुलिस ने इस संबंध में जांच की प्रगति के बारे में ना तो कोई जानकारी दी है और ना ही अदालत में कोई आरोपपत्र ही दिया है।

वादी गुप्ता के प्रार्थनापत्र में उठाए गए बिन्दुओं का संज्ञान लेते हुए सीजेएम पुनीत कुमार गुप्ता ने एसएसपी बदायूं को निर्देश दिया था कि अदालत को 20 जून तक इस प्रकरण में चल रही जांच की स्थिति से अवगत कराया जाए।

Latest India News