1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अच्युतानंदन को वोट डालते देख फंसे भाकपा नेता सुधाकरन

अच्युतानंदन को वोट डालते देख फंसे भाकपा नेता सुधाकरन

अलप्पुझा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ए.ए. शकूर ने यहां मीडिया को बताया कि चुनावी जंग में सुधाकरन जैसे महारथी ने चुनाव के बुनियादी नियमों का उल्लंघन किया है।

G. Sudhakaran- India TV Hindi
G. Sudhakaran

अलप्पुझाः केरल के मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के नेता और पूर्व मंत्री जी. सुधाकरन पार्टी के प्रमुख नेता वी. ए. अच्युतानंदन को मतदान करते देखने मतदान कक्ष में घुसने की वजह से कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। सुधाकरन अंबालापुझा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उनके खिलाफ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के घटक जनता दल (युनाइटेड) के नेता शेख पी. हारिस हैं।

अलप्पुझा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ए.ए. शकूर ने यहां मीडिया को बताया कि चुनावी जंग में सुधाकरन जैसे महारथी ने चुनाव के बुनियादी नियमों का उल्लंघन किया है। शकूर ने कहा, "हमने अपनी शिकायत चुनाव आयोग में दर्ज करा दी है। जब अच्युतानंदन एवं उनकी पत्नी ने सोमवार को मतदान किया तो सुधाकरन एक बार नहीं दो बार मतदान कक्ष में घुसे।"

सुधाकरन ने कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है और उन्होंने यह जानना चाहा है कि पुलिस ने पत्रकारों को मतदान केंद्र में जाने की इजाजत क्यों दी? उन्होंने कहा कि वह कानूनी मुद्दे का सामना करने को तैयार हैं।

Latest India News