1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सीबीआई को डरा रही है माकपा: आरएसएस, संघ परिवार संगठन

सीबीआई को डरा रही है माकपा: आरएसएस, संघ परिवार संगठन

कोच्चि: केरल में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की रणनीति तय करने के लिए शुक्रवार को यहां अयोजित आरएसएस और संघ परिवार के अन्य संगठनों की एक बैठक में माकपा पर सीबीआई को डराने का

kummanam rajshekhran- India TV Hindi
kummanam rajshekhran

कोच्चि: केरल में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की रणनीति तय करने के लिए शुक्रवार को यहां अयोजित आरएसएस और संघ परिवार के अन्य संगठनों की एक बैठक में माकपा पर सीबीआई को डराने का आरोप लगाया गया जो राजनीतिक हत्याओं के मामलों की जांच कर रही है ।

बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कुम्मानम राजशेखरन ने कहा कि बैठक में राज्य में माकपा के कामकाज की शैली को लेकर चर्चा हुई और आरएसएस-भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने और हत्या करने को लेकर मुख्य वामपंथी पार्टी की निंदा की गई।

उन्होंने माकपा कार्यकर्ताओं द्वारा कन्नूर और कोझिकोड जिलों में कथित तौर पर राजनीतिक हत्याओं को लेकर कहा, वे :माकपा: राज्य में शांति और कानून का शासन नहीं चाहते हैं। वे हत्याएं करने में शामिल हैं। वे सीबीआई को अपने पार्टी के नेताओं की संलिप्तता वाले हत्या मामलों की जांच करने से रोक रहे हैं। वे सीबीआई को डराने की कोशिश कर रहे हैं।

Latest India News