1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. CWC बैठक: फिर टला राहुल का प्रमोशन, पार्टी अध्यक्ष बनीं रहेंगी सोनिया गांधी

CWC बैठक: फिर टला राहुल का प्रमोशन, पार्टी अध्यक्ष बनीं रहेंगी सोनिया गांधी

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के बढ़ते प्रदूषण का असर आज कांग्रेस की CWC मीटिंग पर भी पड़ा। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग में कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी नहीं पहुंची। कहा जा

rahul gandhi- India TV Hindi
Image Source : PTI rahul gandhi

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के बढ़ते प्रदूषण का असर आज कांग्रेस की CWC मीटिंग पर भी पड़ा। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग में कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी नहीं पहुंची। कहा जा रहा है प्रदूषण की वजह से सोनिया गांधी ने घर से बाहर नहीं निकलने का फैसला लिया था।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

स्मॉग की वजह से नहीं आईं सोनिया ?

दिल्ली में कांग्रेस के ऑफिस से चंद कदमों की दूरी पर ही सोनिया गांधी का घर है लेकिन फिर भी सोनिया गांधी कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग में कांग्रेस ऑफिस नहीं पहुंची। वजह थी दिल्ली की हवा में घुला ज़हरीला प्रदूषण। बताया गया कि सोनिया की तबीयत ठीक नहीं है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है इसीलिए आज भी डॉक्टरों ने सोनिया गांधी को घर पर ही रहने की सलाह दी थी

कांग्रेस वर्किंग कमेटी में भी दिल्ली के प्रदूषण का मुद्दा उठा और इस मुद्दे पर कांग्रेस ने केंद्र पर निशाना साधा और कहा कि दिल्ली सरकार के साथ मिलकर केंद्र सरकार प्रदूषण को कम करने पर काम करें।

सरकार की पाकिस्तान पॉलिसी बेकार

CWC मीटिंग में सोनिया नहीं पहुंची तो इसलिए मीटिंग की अध्यक्षता पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने की। इस बैठक में राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने प्रधानमंत्री की पाकिस्तान नीति पर भी सवाल उठाए और कहा कि मोदी सरकार की विदेश नीति फेल हो गई है।

उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान से रिश्ते और जम्मू-कश्मीर की समस्या पर सरकार अतिवादी रवैया अपनाए हुए है..कभी रुख नरम, कभी गरम। पिछले कुछ वक्त में सीमा पर हमने कई सैनिक खोए हैं जो एक दशक में सबसे ज्यादा हैं। जवानों को उनका हक नहीं दिया जा रहा है। OROP का मुद्दा सुलझा नहीं है और विकलांगता पेंशन भी कम कर दी गई है।’

1 साल तक अध्यक्ष रहेंगी सोनिया

कांग्रेस की इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों के साथ-साथ पार्टी संगठन में फेरबदल पर भी चर्चा हुई। बैठक में पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी ने राहुल गांधी को अध्यक्ष पद संभालने की सलाह दी। बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने ए के एंटनी की बात का समर्थन किया लेकिन इसके बावजूद पार्टी का संगठन चुनाव 1 साल के लिए टाल दिया गया और जिसके मुताबिक सोनिया गांधी ही अध्यक्ष बनी रहेंगी।

Latest India News