1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. नैशनल कॉंफ़्रेंस के हारे नेता ने छोड़ी राजनीति, जनता से मांगी माफी

नैशनल कॉंफ़्रेंस के हारे नेता ने छोड़ी राजनीति, जनता से मांगी माफी

श्रीनगर: कश्मीर में नैशनल कॉंफ़्रेंस को उस समय झटका लगा जब हाल ही में अनंतनाग विधानसभा उप चुनाव में हारने वाले उसके नेता इफ़्तिख़ार हुसैन मिसगर ने रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया और

Iftikhar hussain- India TV Hindi
Iftikhar hussain

श्रीनगर: कश्मीर में नैशनल कॉंफ़्रेंस को उस समय झटका लगा जब हाल ही में अनंतनाग विधानसभा उप चुनाव में हारने वाले उसके नेता इफ़्तिख़ार हुसैन मिसगर ने रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया और ''भारत समर्थक गुट'' में शामिल होने के लिए जनता से माफी मांगी।

रविवार को चीनी चौक में एक मस्जिद में नमाज़ के बाद अचानक मिसगर ने पार्टी छोड़ने की घोषणा की और कहा कि वह अब मुख्यघारा की किसी राजनीति में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा, “मेरा ज़मीर किसी भारत समर्थक राजनीति में शामिल होना गवारा नहीं करता और इस मौक़े पर मैं घाटी में चल रहे संघर्ष को अपना समर्थन देने की घोषणा करता हूं।”

उन्होंने कहा कि वह औपचारिक रुप से पार्टी से इस्तीपा दे देंगे और अपनी सुरक्षा भी वापस कर देंगे। मिसगर बारत विरोधी नारेबाज़ी कर रहे युवाओं के साथ भी शामिल हुए।

मिसगर ने 2008 में पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ़्रंट के टिकट पर चुनाव लड़ा था और बाद में नैशनल कॉंफ़्रेंस में शामल हो गए थे और इसकी युवा ईकाई के अध्यक्ष बन गए थे। 2014 में पार्टी के वरिष्ट नेता महबूब बेग के जाने के बाद उन्हें पार्टी टिकट मिला था। हाल ही में वह अनंतनाग विधानसभा उप चुनाव में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती के ख़िलाफ़ खड़े हुए थे और हार गए थे। वह तीसरे नंबर पर आए थे।

Latest India News