नई दिल्ली: केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने हाल ही में प्रधानमंत्री कार्यालय को निर्देश दिया था कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री का ब्यौरा दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) और गुजरात यूनिवर्सिटी को मुहैया कराए ताकि यूनिवर्सिटी उससे संबंधित जानकारियां लोगों से साझा कर सकें। वहीं इसी बीच पीएम मोदी की शिक्षा से जुडी एक जानकारी का खुलासा हुआ है।
'अहमदाबाद मिरर' अखबार ने दावा किया है कि मोदी ने गुजरात विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। अखबार का दावा है कि मोदी पढ़ाई में औसत से अच्छे थे और पॉलिटिकल साइंस में उन्होंने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की थी। अखबार का दावा है कि मोदी पढ़ाई के दौरान काफी अच्छे छात्रों में गिने जाते थे। गुजरात विश्वविद्यालय में उपलब्ध जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने 1983 में राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और 62.3 फीसदी नंबर हासिल किए थे। दो साल के इस कोर्स में मोदी के पास यूरोपियन पॉलिटिक्स, इंडियन पॉलिटिकल अनैलेसिस और साइकॉलजी ऑफ पॉलिटिक्स जैसे विषय थे।
बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इनफॉर्मेशन कमिश्नर श्रीधर आचार्युलू को चिट्ठी लिखकर नरेंद्र मोदी की डिग्री की जानकारी से जुड़े सभी RTI का जवाब देने का निर्देश दिया था। इसके बाद सीआईसी ने दिल्ली और गुजरात की यूनिवर्सिटीज को इसके निर्देश जारी किए हैं। केजरीवाल की आरटीआई पर दिए अपने आदेश में सीआईसी ने कहा है कि हालांकि चुनावी पर्चे में डिग्री के बारे में जानकारी देना जरूरी नहीं है लेकिन अगर कोई मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री की डिग्री के बारे में जानकारी हासिल करना चाहता है तो उसे सार्वजनिक करने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
अगली स्लाइड में देखें PM मोदी की डिग्री.......
Latest India News